🔥 TRENDING Assam to Export Methanol to Bangladesh... जालौन में पुलिस मुठभेड़: माता मंदिर से... NDRF Rescues Girl from 80‑ft Borewell... LPU Postpones Mid‑Term Exams, Suspends... Netanyahu Visits Abu Dhabi, Meets UAE... 23-Year-Old Missing After Saving Three...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर उरई में हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Sep 2026, 03:04 PM 👁 34
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के साथ जगह-जगह रूट डायवर्जन लागू; श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान

उरई, जालौन। बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर मंगलवार, 22 सितंबर को नगर में आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में पहुंच रहे हैं। पर्व को लेकर उरई के कई हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। श्रद्धालु हनुमान जी महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। कई स्थानों पर भंडारे की तैयारियां भी चल रही हैं, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। मंदिरों एवं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह रूट डायवर्जन भी किया गया है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
बुढ़वा मंगल के इस पावन अवसर पर सभी नगर एवं जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
📲Get App