Health
बांधवगढ़ तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, स्वच्छता में कई कमियां पाई गई
प्रभारी तहसीलदार, खाद्य एवं राजस्व निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिसमें साफ‑सफाई की कमी और लाइसेंस न होने की समस्याएँ उजागर हुईं।
प्रभारी तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप सोनी के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक मंजू वर्मा, राजस्व निरीक्षक तथा पटवारियों सहित संयुक्त टीम ने स्थानीय खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया।
निरीक्षण के दौरान मनमौजी स्वीट्स में साफ‑सफाई की कमी पाई गई और खोवा बर्फी, पेड़ा एवं नमकीन के नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए। स्टार ढाबा में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस न होने के साथ रसोई में स्वच्छता की कमी देखी गई, जबकि राजवी ढाबा में उबले हुए आलू को असुरक्षित अवस्था में रखे हुए पाया गया।
संयुक्त टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की स्वच्छता, सुरक्षित रखरखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आगे खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।