🔥 TRENDING Women Found Dead in Bhopal Prompt Poli... Thieves Burglarize BJP MLA Anil Jain’s... कृषि उत्पादक आयुक्त के.सी. गुप्ता ने र... High Court ups compensation for father... जबलपुर के सिहोरा विकासखंड में कलेक्टर... अशोकनगर तहसील में कलेक्टर साकेत मालवीय...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

अभियान 4.0 का आयोजन अनूपपुर वेंकट नगर युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण के निर्माण के उद्देश्य है

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 06 Nov 2026, 11:22 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय वेंकट नगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटीन के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अलका तिवारी ने मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर अंजली सिंह एवं आरकेएस के काउंसलर इंद्रावती सिंह उपस्थित रही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजकुमार सिंह सहित प्राध्यापक गढ़ एवं महाविद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही कार्यक्रम के दौरान आयोजित सेमिनार में तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों कैंसर तथा अन्य गंभीर बीमारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई विद्यार्थियों प्राध्यापक को एवं कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त परिसर एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई अभियान के माध्यम से युवाओं में तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तंबाकू उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया
📲Get App