🔥 TRENDING चंद्रपुर में जलस्तर बढ़ने से डूबने की... Dungri rola rod pr vij pol sathe karch... Rajinikanth’s Jailer 2 Surpasses ₹500 ... Indian Hotels Company Accelerates Open... Jailer 2 Achieves 15 Consecutive Days... South Cinema Faces Criticism: M9.news...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बेतिया में मिठाई में मिलावट करने वाले दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

✍️ Reporter: Amit kumar 🗓 30 Oct 2026, 11:07 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
त्योहारों के समय में बेतिया में मिठाइयों में मिलावट करने वालों दुकानदारों पर जिला प्रशासन का शिकंजा कसने वाला है. संदिग्ध दुकानों से नमूने लेकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.पर्व-त्योहार और लगन के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने मिलावटी सामान और मिठाइयों के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी दल गठित करने का निर्देश दिया है. अनुमंडल पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच करेंगी. इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे. जांच में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. खासकर दूध, पनीर, खाद्य तेल, मिठाई और मसालों जैसी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं में मिलावट स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकती है. जिला प्रशासन का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटखोरी पर अंकुश लगाना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है. त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की खरीद-बिक्री पर निगरानी बढ़ाकर आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा. इसी को देखते हुए संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की स्थिति स्पष्ट होगी और आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी.
📲Get App