🔥 TRENDING Official Trailer of 'Christmas in the... President Draupadi Murmu Performs Aart... India to Announce Big Subsidies for Fa... India Alliance rally sees Rahul Gandhi... Cyclone Impact to End in Gorakhpur by... Scooter rider disrupts India A vs New...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बेतिया जिला जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित अदाक्द प्रतिमा दीपावली से पहले बनेगा आकर्षक

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Nov 2026, 02:49 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेतिया जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा वाले स्मारक स्थल का स्वरूप दीपावली से पहले अब और आकर्षक बनेगा

बेतिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट


बेतिया महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बेतिया मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदमकद प्रतिमा वाले स्मारक स्थल का स्वरूप दीपावली से पहले अब और आकर्षक बनेगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम से स्वीकृत योजना के अंतर्गत करीब चार लाख की योजना के तहत यहां सौंदर्यीकरण और बेहतर प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जा रहा है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे शहर की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताया।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि जिला मुख्यालय में प्रवेश करने वाले लोगों के स्वागत के साथ ही यह स्मारक स्थल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और उनकी विरासत का प्रतीक है। इसलिए इसका आकर्षक, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण स्वरूप विकसित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। योजना के तहत स्मारक स्थल पर चकमक लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, फर्श एवं स्मारक में सैंडस्टोन का उपयोग कर इसे आकर्षक लुक दिया जा रहा है।
महापौर ने प्रकाश पर्व दीपावली से पहले इस कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित संवेदक और साइट इंचार्ज कनीय अभियंता को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में काम पूरा कराने को कहा। इस पहल से शहर के प्रवेश द्वार की सुंदरता बढ़ने के साथ ही गांधी स्मारक को भी नया आकर्षक स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

बाइट गरिमा देवी सिकारिया, महापौर नगर निगम बेतिया
📲Get App