बस और हाइवा में जोरदार टक्कर।
बस और हाइवा में जोरदार टक्कर।
एनएच 133 पर टोल टैक्स के पीछे एक बस और हाईवा की भीषण टक्कर हो गई। पीछे से आ रहे हाईवा ने बस को टक्कर मारी, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ यात्रियों के हाथ-पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुँचा और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्ज़े में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।