Health
Breaking news
मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार को आयोजित दशहरा मेले में चाट खाने के बाद 102 बच्चे उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए। बड़ी संख्या में बच्चों के अचानक बीमार पड़ने से गांव में अफरातफरी मच गई।
गंभीर हालत में 17 बच्चों को स्वशासी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक बच्चे को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 16 बच्चे अभी भी भर्ती हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। उधर, मामले में दो चाट विक्रेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोटवा गांव पहुंच गईं। पंचायत भवन में चिकित्सा शिविर लगाकर बच्चों का उपचार शुरू किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभाली।
चिकित्सकों की टीम ने गांव में ही अधिकांश बच्चों का उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से पीड़ित बच्चों को मेडिकल कालेज भेजा गया। बच्चों की बड़ी संख्या में तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।
#Amethi #BreakingNews