🔥 TRENDING સુરતના ખટોદરા વિસ્તારમાં ફેક્ટરીમાં ફસ... LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
Defence

बारावफात जुलूस की तैयारियों को लेकर अपर पुलिस आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 23 Aug 2026, 04:58 PM 👁 47
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर। आगामी पर्व बारावफात के अवसर पर प्रस्तावित जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 23 अगस्त 2026 को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा ने रामलीला मैदान, कोतवाली एवं बेकनगंज क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्धारित जुलूस मार्ग, आयोजन स्थल, संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए जुलूस के दौरान संभावित भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी पेट्रोलिंग तथा आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्ग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात का सुगम संचालन सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना महेश कुमार सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
📲Get App