बरूहातू पंचायत भवन में बिजली समस्या निवारण शिविर आयोजित, 35 शिकायतों का हुआ समाधान
सोनाहातु: प्रखंड क्षेत्र के बारूहातू पंचायत भवन में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत कार्यपालक अभियंता रांची के निर्देश पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व एसडीओ शशि मुंडा ने किया।
शिविर में क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना गया तथा उनके समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। बिजली बिल में गड़बड़ी, बिजली कनेक्शन सहित अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
एसडीओ शशि मुंडा के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया। मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में अब तक लगभग 35 शिकायतों का निवारण किया जा चुका है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। शिविर के आयोजन से स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं में खुशी देखी गई।