🔥 TRENDING सफाईकर्मी की बेटी की शादी मे ं पहुंचकर... TV ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਜੋੜੇ ਨੇ ਸੁਣਾਈ Good... करौली के 679वां स्थापना दिवस पर राजपरि... परीक्षार्थियो ं ने सफलता की कामना के ल... सरगुजा में PDS व्यवस्था पर सवाल! तीन म... धान खरीदी में किसानों के हित पर सवाल:...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बलवाहट बाजार में लगी आग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 01:35 PM 👁 31
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहट बाजार में आशीष एंटरप्राइज़ेज़ हार्डवेयरके गोदाम में लगी शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

बलवाहाट बाजार में शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड, आशीष इंटरप्राइजेज का गोदाम जलकर राख

सहरसा। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत बलवाहाट बाजार में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण अग्निकांड वेयहो गया। आग लगने से हार्डवेयर व्यवसायी जवाहर गुप्ता की दुकान आशीष इंटरप्राइजेज का गोदाम जलकर पूरी तरह राख हो गया। अगलगी की इस घटना में हार्डवेयर सामान, प्लाईवुड, रंग-पेंट सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
आग की विकराल लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर दमकल की एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तीन बड़ी दमकल गाड़ियां पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। अंततः जिला मुख्यालय से चौथी बड़ी दमकल गाड़ी पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस अग्निकांड में व्यवसायी को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। घटना के बाद बाजार के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।
📲Get App