🔥 TRENDING ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਨ ਸ... Shiv Prakash Warns MP BJP Unit: 'Posit... West Bengal to Appoint Coordinators fo... કાર‑બાઈક ટક્કરથી યુવતીને ગંભીર ઇજા, અમ... PM Modi Inspires IIT Kharagpur Student... Three Cyclones in Three Weeks: Bay of...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सरगुजा में PDS व्यवस्था पर सवाल! तीन महीने से चना-शक्कर नदारद, राशन कार्डधारी परेशान

✍️ Reporter: Mukesh Yadav 🗓 22 Nov 2026, 01:57 PM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सरगुजा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है।

आरोप है कि जिले की कई उचित मूल्य दुकानों में पिछले तीन महीने से अधिक समय से चना और शक्कर उपलब्ध नहीं है। वहीं चावल वितरण के दौरान भी आम उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी कब जागेंगे? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।

VOICE OVER:

सरगुजा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। राशन कार्डधारी परिवारों का आरोप है कि कई पीडीएस दुकानों में तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद चना और शक्कर का वितरण नहीं हो रहा है।

वहीं चावल वितरण के दौरान भी उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिलने और अनावश्यक परेशानियों का सामना करने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

हैरानी की बात यह है कि लंबे समय से शिकायतें सामने आने के बावजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों की नियमित जांच और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

SPECIAL REPORT:

आखिर पीडीएस दुकानों में चना और शक्कर की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है? क्या खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है? यदि जानकारी है, तो अब तक व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं किया गया?

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। ऐसे में जिला प्रशासन और खाद्य विभाग को सभी उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर राशन की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जांच करनी चाहिए।

ANCHOR OUTRO:

अब देखना होगा कि सरगुजा जिला प्रशासन और खाद्य विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और राशन कार्डधारियों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।

गरीबों के हक का राशन समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

कैमरामैन के साथ, मुकेश कुमार, पंचायती न्यूज़, सरगुजा।
📲Get App