🔥 TRENDING 3677 करोड़ की सड़क परियोजनाओं से बदलेग... लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयार... દીપાવલી ની હાર્દિક શુભકામના ડૉ કુમાર ક... त्योहारी सीजन में मिठाई की दुकानों एवं... जौनपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन, नगर क... नवादा में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान:...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ अररिया से रवाना

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 05 Nov 2026, 06:14 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता रथ अररिया से रवाना होकर जिले की सभी ग्राम पंचायतों व नगर निकायों में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्परिणामों व कानूली प्रावधानों के बारे में जागरूकता फैलाएगा।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता रथ को समारोहालय परिसर, अररिया से जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले की 211 ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में भ्रमण कर बाल विवाह के दुष्परिणामों व कानूली प्रावधानों के बारे में जागरूकता फैलाईगा।

रथ के माध्यम से ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक बाल विवाह उन्मूलन का संदेश पहुँचे। जिला प्रशासन ने सभी स्थानीय निकायों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, निगम एवं महिला सशक्तिकरण हब तथा विभिन्न गैर‑सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने बाल विवाह के बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव को रेखांकित किया।

जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों से अररिया को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की तथा जनता से अनुरोध किया कि वे इस कुप्रथा को रोकने के लिये सूचना संबंधित प्राधिकरण को दें। इस प्रकार जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को प्रभावी बनाकर पंचायत व नगर निकाय स्तर तक संदेश पहुँचाया जाएगा।
📲Get App