🔥 TRENDING वाराणसी में यूजीसी के विरोध में छात्रो... उन्नाव में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस... LPU Students Protest Against Administr... User Searches for 'deescalatetensions'... TribuneIndia.com Users Search for "Jij... Dr Shiny Devassy featured in Tribune I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम के चौमुखी विकास के लिए आपसी समन्वय जरूरी : विधायक सिद्धार्थ सौरभ
Local

बिक्रम के चौमुखी विकास के लिए आपसी समन्वय जरूरी : विधायक सिद्धार्थ सौरभ

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 27 Jul 2026, 09:58 PM 👁 63
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिक्रम के चौमुखी विकास के लिए आपसी समन्वय जरूरी : विधायक सिद्धार्थ सौरभ

बिक्रम नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत के विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं एवं विभिन्न जनहित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि बिक्रम का चौमुखी विकास करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन के बीच बेहतर आपसी समन्वय एवं सामंजस्य से ही विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से विकास योजनाओं में सहयोगात्मक भूमिका निभाने की अपील की, ताकि नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बैठक के दौरान नगर क्षेत्र में नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न वार्डों से आए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा होल्डिंग टैक्स व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझावों पर भी विचार किया गया। बैठक में नगर पुस्तकालय भवन के निर्माण, जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुनः निविदा जारी करने तथा पूरे नगर क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्ट्रीट लाइट लगाने एवं खराब लाइटों की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता नगरध्यक्ष मनीता कुमारी ने की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराना है और जनहित से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, लिपिक संतोष कुमार, अभियंता अभिषेक कुमार, वार्ड पार्षद फूलवंती देवी, बैद्यनाथ पासवान, स्मिता गुप्ता, रेनू देवी, सुनीता कुमारी, गायत्री देवी, संतोष कुमार, रुचि शर्मा, अभिजीत कुमार सहित नगर पंचायत के अन्य वार्ड पार्षद एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें नगर के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
📲Get App