🔥 TRENDING सोनिपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में मज... ಸೈಯದ್ ಮುಷ್ತಾಕ್ ಅಲಿ ಟ್ರೋಫಿ: ಹೈದರಾಬಾದ್‌ಗ... ડિંડોલીમાં દિવાળીના દિવસે ત્રણ વર્ષની... IFS Officer Stylo Mandavi Realizes Chi... 2-Year-Old Dies After Pop-Pop Crackers... Punjab CM Bhagwant Mann’s Lahore Confe...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने की समीक्षा बैठक

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 11:53 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चुनाव में अवैध नकदी, शराब और प्रलोभनकारी वस्तुओं के वितरण पर रहेगी सख्त निगरानी, सीमावर्ती चौकियों पर होगी सघन जांच

उरई, जालौन। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्वाचन व्यय की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही व्यय संवेदनशील क्षेत्रों तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों का चिन्हांकन कर वहां लगातार निगरानी रखने को कहा गया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सके। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धनबल, प्रलोभन और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर विशेष जोर दिया। इसके तहत नगदी, मादक पदार्थों एवं अन्य प्रलोभनकारी वस्तुओं के अवैध परिवहन और वितरण पर कड़ी नजर रखने, सीमावर्ती जांच चौकियों पर सघन जांच करने तथा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपसी समन्वय, सतर्कता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
प्रशासन का उद्देश्य जनपद जालौन में ऐसी व्यवस्था तैयार करना है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
📲Get App