🔥 TRENDING आदिवासी जन परिषद पांचपरगना क्षेत्र कमि... अररिया में सशस्त्र सीमा बल ने 100 ग्रा... दीपावली पर बाजारों और संवेदनशील इलाको... बरहरवा प्रखंड में अवैध ईंट भट्ठों के ख... Three Dead, Three Injured in Coal Heap... Jharkhand High Court orders father‑in‑...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भीतरगांव में सनसनी 6 साल की मासूम शिवांगी की हत्या, लख्खी बाग से मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 05 Nov 2026, 07:45 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कल दोपहर 12:00 से लापता थी मासूम शिवांगी

भीतरगांव में सनसनी 6 साल की मासूम शिवांगी की हत्या, लख्खी बाग से मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार

​शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट

रामपुर
​थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम भीतरगांव से बीते दिन रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 6 वर्षीय मासूम शिवांगी का शव गांव के पास स्थित लख्खी बाग में मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है।
​अंतिम संस्कार के दौरान गायब हुई थी बच्ची
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीतरगांव निवासी विजय प्रजापति पुत्र रामकिशोर के पड़ोस में तोताराम का निधन हो गया था। परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार की गतिविधियों में व्यस्त थे। इसी दौरान 04 नवंबर 2026 की दोपहर लगभग 11:00 बजे 6 वर्षीय शिवांगी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई अता-पता न चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।
​रात भर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह डॉग स्क्वाड की मदद से मिला शव
मामले को गंभीरता से लेते हुए शाहबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। रातभर खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा, तो सुबह पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) देवकी नंदन एवं प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई। डॉग स्क्वाड की मदद से सघन तलाशी के दौरान मासूम शिवांगी का शव लक्खी बाग में पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे घटना के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है
📲Get App