🔥 TRENDING રાષ્ટ્રીય એકતા દિવસ-૨૦૨૬: 'વંદે સુજલામ... Outlook India’s ‘Day In Pics’ Feature... Beheaded Girl's Body Found in Godda; P... Jharkhand Unveils Mother‑Tongue Focuse... Police Arrest Umar's Female Friend in... Celsius Holdings (CELH) Shares Rise in...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आदिवासी जन परिषद पांचपरगना क्षेत्र कमिटी का विस्तार, सातों प्रखंडों में अध्यक्षों की नियुक्ति

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 05 Nov 2026, 08:10 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आदिवासी जन परिषद पांचपरगना क्षेत्र कमिटी का विस्तार, सातों प्रखंडों में अध्यक्षों की नियुक्ति

तमाड आदिवासी जन परिषद पांचपरगना क्षेत्र कमिटी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बुधवार, 4 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय आदिवासी भूमिज मुंडा दुनूब ओड़ाः दिउड़ी, तमाड़ में एक महत्वपूर्ण महाबैठक आयोजित की गई। बैठक में पांचपरगना क्षेत्र के सातों प्रखंडों में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। साथ ही क्षेत्रीय कमिटी एवं कार्यसमिति का भी विस्तार किया गया।बैठक की अध्यक्षता पांचपरगना क्षेत्र अध्यक्ष सिदाम सिंह मुंडा ने की। इसमें आदिवासी जन परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, केंद्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश मुंडा, केंद्रीय सचिव विष्णु मुंडा, महिला मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष सेलिना लकड़ा, रांची महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष शीला उरांव तथा रांची जिला अध्यक्ष सुनील होरो सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठनात्मक विस्तार के तहत जगन्नाथ मुंडा को पांचपरगना क्षेत्र कमिटी का सचिव तथा अनिल सिंह मुंडा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं समुंदर सिंह मुंडा एवं सुंदर सिंह मुंडा को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने कहा कि संगठन का विस्तार केवल पदों का गठन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान, परंपरा, संस्कृति एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत आधार तैयार करना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को परिषद से जोड़ने की अपील की।उन्होंने कहा कि पांचपरगना क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। आदिवासी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक विकास तथा जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए परिषद निरंतर संघर्ष करती रहेगी।बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सामूहिक रूप से आदिवासी समाज के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
📲Get App