🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भूरा बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य जागरण में गूंजे भक्ति के स्वर

भूरा बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य जागरण में गूंजे भक्ति के स्वर

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 14 Sep 2026, 06:06 AM 👁 124
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
भूरा बाबा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य जागरण में गूंजे भक्ति के स्वर

केरू-भादरिया-ताड़ाना के बीच स्थित केरू गुफा धाम में देर रात तक चला भजन-कीर्तन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जैसलमेर। गांव केरू (भादरिया-ताड़ाना) के बीच स्थित श्री श्री 1008 श्री भूरा बाबा केरू गुफा धाम में शनिवार रात्रि श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां भव्य जागरण एवं धार्मिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भूरा बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

जागरण में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। भक्ति गीतों से पूरा गुफा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। महिलाओं एवं मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही। वहीं युवाओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाई।

दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु

धार्मिक मेले में भादरिया, दिधू, ताड़ाना, सत्याया, नाचना, घंटियाली, अजासर, आसकंद्रा, चांदसर, छायन, बाधासर, बारू, सोढाकोर, डेलासर, लाठी, चांधन, सनावड़ा और खींवसर सहित अनेक गांवों से श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भूरा बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

मानक भारती के सान्निध्य में हुआ आयोजन

कार्यक्रम पुजारी श्री मानक भारती जी, ताड़ाना के सान्निध्य में आयोजित हुआ। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों, युवाओं, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

महाप्रसादी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जागरण के बाद रविवार को महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान गांव-गांव से पहुंचे लोगों ने सामूहिक रूप से भागीदारी निभाई, जिससे धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना भी मजबूत हुई।

भूरा बाबा की आस्था से जुड़े इस आयोजन ने क्षेत्र में धर्म, भाईचारे और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।
📲Get App