🔥 TRENDING भानुप्रतापपुर बाजार में महुआ शराब बेचन... India and Iran Hold Bilateral Talks on... Patna Road Accident: 4 Dead, 3 Injured... Pakistan Player Confronts Harshit Rana... Tilak Varma laments Shahbaz’s dismissa... India Clinches Victory Over New Zealan...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भानुप्रतापपुर बाजार में महुआ शराब बेचने निकला आरोपी गिरफ्तार, उजियारा अभियान में 7 लीटर शराब जब्त!

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 23 Nov 2026, 07:19 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत भानुप्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजार स्थल के पास महुआ शराब बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश पांडे (34 वर्ष), निवासी संजय नगर भानुप्रतापपुर के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,050 रुपये बताई गई है, बरामद की।
आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई जारी है।
📲Get App