🔥 ट्रेंडिंग Speaker of Lok sabha Shri om Birla चीन के मेगा डैम बनाम भारत के सियांग प्... जम्मू‑कश्मीर के सीएम ओमर अब्दुल्ला ने... छुट्टियों की घोषणा: 6‑11 नवंबर तक पूजा... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના વ... जम्मू-कश्मीर के ऊँचे क्षेत्रों में बिख...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भागलपुर थाना में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 01 नव. 2026, 06:16 PM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर जिला बुद्धचक थाना में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन

बुद्धूचक थाना में विदाई एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

राहुल कुमार को दी गई भावभीनी विदाई।

नए थानाध्यक्ष गौतम कुमार का हुआ जोरदार स्वागत।



भागलपुर जिले के बुद्धूचक थाना परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल कुमार को जनप्रतिनिधियों एवं थाना के पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं, नवनियुक्त थानाध्यक्ष गौतम कुमार का फूल-माला एवं सम्मान के साथ स्वागत किया गया।कार्यक्रम में कृष्णदासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोहर कुमार सिन्हा, दयानंद झा, मनोज साह, मोहम्मद नवाब, अवनीश कुमार, निखिल झा, जयशंकर प्रसाद, गनमैन सहित थाना के सभी सदस्य उपस्थित रहे।इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पुलिसकर्मियों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष राहुल कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं नए थानाध्यक्ष गौतम कुमार का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी तथा आम जनता एवं पुलिस के बीच आपसी समन्वय मजबूत होगा।यह समारोह एक ओर पुराने थानाध्यक्ष के प्रति सम्मान और दूसरी ओर नए थानाध्यक्ष के स्वागत का यादगार पल बना।
📲Get App