🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*बाबा रामसा पीर मेला-2026*
*मेलार्थियों को सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दे रही सुकून*
*पोकरण से रामदेवरा तक यात्रियों के पीने के पानी की सुविधा के लिए 100 पीएसपी की सुविधा*
*

*बाबा रामसा पीर मेला-2026* *मेलार्थियों को सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दे रही सुकून* *पोकरण से रामदेवरा तक यात्रियों के पीने के पानी की सुविधा के लिए 100 पीएसपी की सुविधा* *

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 16 Sep 2026, 02:22 PM 👁 72
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बाबा रामसा पीर मेला-2026*
*मेलार्थियों को सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दे रही सुकून*
*पोकरण से रामदेवरा तक यात्रियों के पीने के पानी की सुविधा के लिए 100 पीएसपी की सुविधा*
*मेले में 24 घंटे शुद्व पेयजल की आपूर्ति, भीड-भाड वाले इलाकों में 26 टूटियां लगे पानी के टैंकर*
जैसलमेर, 16 सितम्बर । पश्चिमी राजस्थान के महाकुंभ और जन-जन की आस्था के केंद्र रामदेवरा मेला- 2026 में देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पैदल यात्रियों के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (जलदाय ) ने जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशों की पालना में एवं अधीक्षण अभियंता जलदाय रामनिवास रेगर के मार्गदर्शन में पेयजल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था की गई है एवं मेलार्थियों को मीठे पीने के पानी की सुविधा सुकुन दे रही है।
*पेयजल आपूर्ति की प्रभावी मॉनिटरिग व्यवस्था*
रामदेवरा मेले के दौरान मेलार्थियों के लिए की गई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिग भी सतत रूप से सहायक अभियंता जलदाय आशीष सिंह और कनिष्ठ अभियंता जलदाय सरिता द्वारा की जा रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने मेला मैदान में जमीनी स्तर पर मोर्चा संभाल हुआ है। मेले की गंभीरता और व्यवस्थाओं को त्वरित गति से संचालित करने के लिए मेला अवधि के दौरान संबंधित सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता का मुख्यालय अस्थायी रूप से रामदेवरा कर दिया गया है।
*राउण्ड-द-क्लॉक जलापूर्ति की सुविधा*
मेले के दौरान रामदेवरा स्थित ट्यूबवेल और टंकियां सुचारू रूप से कार्यरत हैं तथा मेला अवधि से पूर्व ही सभी ट्यूबवेल की जांच कर उन्हें दुरुस्त करवा लिया गया था। यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग द्वारा राउण्ड-द-क्लॉक (रात-दिन) पानी की सप्लाई निरंतर चालू रखी जा रही है।
*100 पीएसपी की सुविधा, यात्रियों की मिल रहा है पीने का मीठा पानी*
रामदेवरा मेले में दूरदराज से पैदल चलकर आने वाले जातरुओं-यात्रियों की सुविधा के लिए जलदाय विभाग द्वारा पीने के पानी की विशेष सुविधा की गई है। जिससे यात्रियों को बहुत बडी राहत मिली है। जलदाय विभाग द्वारा पोकरण से लेकर रामदेवरा तक पाईपलाइन पर लगभग 100 पीएसपी स्थापित की गई है। जिससे मेले में आने वाले जातरू शुद्व पानी पी रहे है वही इस पानी से पैदल यात्री सुगमता के साथ स्नान भी कर रहे है।
*26 टूटियां लगे पीने के पानी के टैंकरों की व्यवस्था*
मेले के दौरान भीडभाड वाले इलाकों में यात्रियों को तुरंत पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने विशेष रणनीति के तहत 10 सरकारी और 16 (निजी) टैंकरों की व्यवस्था की है। इन राजकीय और निजी टैंकरों पर आवश्यकतानुसार टोटियां लगाकर एवं जल परिवहन के माध्यम से मेले के विभिन्न प्रमुख स्थानों (रेलवे कोसिंग, जोधपुर रोडवेज, बीकानेर रोडवेज स्टेण्ड, नोखा धर्मशाला आदि) पर पेयजल व्यवस्था की गई है। इन टैंकरों को निर्बाध रूप से भरने के लिए रामदेवरा और गोमट में पूर्व में स्थापित हाइड्रेट चालू है वही इसके अलावा भारी मांग को देखते हुए बीएसएफ गोमट पर एक और अतिरिक्त हाइड्रेट भी चालू कर दिया गया है। जिससे टैंकर पानी से आसानी से भरे जा रहे है। ,
*पानी की शुद्वता की जांच की व्यवस्था*
रामदेवरा मेले के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को सर्वाेपरि रखते हुए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं पानी की शुद्धता की नियमित जांच के लिए एक केमिस्ट (प्रयोगशाला सहायक) की विशेष नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जलदाय विभाग द्वारा मेले में डयूटी में तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी को जलापूर्ति के लिए वाटर टैंकर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही आवश्यकतानुसार ग्राम पंचायत, अनुदानित संस्थाओं, ट्रस्टों आदि को भी उनकी मांग के अुनरूप टैंकरों से जलापूर्ति भी की जा रही है।
📲Get App