🔥 ट्रेंडिंग वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ली मे... Jalahalli Primary Agricultural Credit... जालौन में चार उपनिरीक्षक बने निरीक्षक,... केसर शुगर मिल पर ₹165 करोड़ बकाया: किस... हजारीबाग वन विभाग में घमासान: वरिष्ठ अ... हजारीबाग उरीमारी में सैनिक कंपनी के गे...
27 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

बंबा में पटरी टूटने से फसलें जलमग्न, आलू की बुवाई पर पानी का असर

✍️ रिपोर्टर: Rahat Ali 🗓 27 अक्टू. 2026, 06:34 PM 👁 31
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंबा में रेलवे पटरी के टूटने से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों की फसलें डूब गईं और आलू की बुवाई प्रभावित हुई।

शिकारपुर हाईवे से पहाशू बाईपास बराशू मार्ग पर बंबे की पटरी टूटी, किसानों की फसलें जलमग्न
शिकारपुर हाईवे से पहाशू बाईपास बराशू मार्ग पर अचानक बंबे में पानी छोड़े जाने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बताया जा रहा है कि बंबे की उचित जांच और देखरेख न होने के कारण बंबे की एक पटरी पानी के बहाव में बह गई, जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया।

इस घटना से किसानों की आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने हाल ही में आलू की बुवाई की थी, लेकिन खेतों में पानी भरने से फसल डूब गई। वहीं, धान के खेतों में भी पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अब सवाल यह उठता है कि क्या बंबे की देखरेख और समय पर जांच की गई थी? यदि बंबे की पटरी कमजोर थी, तो पानी छोड़ने से पहले उसकी मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? क्या संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण किसानों को यह नुकसान झेलना पड़ा?


आइए, जानते हैं इस घटना से किसानों को कितना नुकसान हुआ है और इस मामले में किसानों का क्या कहना है। बात करते हैं सीधे प्रभावित किसानों से और जानते है।
📲Get App