अस्पताल में दवा वितरण केन्द्र से इमरजेंसी और ड्रेसिंग रूम तक आवारा कुत्तों का जमावड़ा
*अस्पताल में दवा वितरण केंद्र से इमरजेंसी और ड्रेसिंग रूम तक आवारा कुत्तों का जमावड़ा*
खैरथल हीरालाल भूरानी
खैरथल तिजारा जिले अंतर्गत किशनगढ़ बास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का खुलेआम घूमना अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान लगा रहा है। रात के समय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर दवा वितरण केंद्र, गलियारों और इमरजेंसी वार्ड तक कुत्ते बेखौफ घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक कुत्ता अस्पताल के मुख्य गेट पर बैठा दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के दवा वितरण केंद्र के सामने आराम फरमाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कुत्ते मरीजों के बैठने वाली कुर्सियों, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के आसपास भी घूमते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि एक कुत्ता इमरजेंसी इंजेक्शन एवं ड्रेसिंग रूम (कमरा नंबर 12) तक पहुंच गया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह आवारा कुत्तों की मौजूदगी स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि रात के समय इमरजेंसी में आने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को इन्हीं कुत्तों के बीच से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी समय कुत्तों के हमले या काटने की घटना हो सकती है। अस्पताल परिसर में संक्रमण से बचाव और साफ-सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन यहां कुत्तों का स्ट्रेचर और व्हीलचेयर तक पहुंचना व्यवस्था की पोल खोल रहा है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर से आवारा कुत्तों को हटाने के साथ मुख्य गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात किया जाए और रात के समय गेट बंद रखने की उचित व्यवस्था हो। अब देखना होगा कि मरीजों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।