🔥 ट्रेंडिंग FSSAI के आदेश पर बिस्लेरी ने पश्चिम बं... भारतीय गठबंधन ने बैठक के बाद प्रेस कॉन... बिसलेरी ने पश्चिम बंगाल कोलिफॉर्म टेस्... बिहार, यूपी और हरियाणा में सक्रिय कंपन... सिकंदराराऊ मंडी के पास अज्ञात बोलेरो न... जिला अधिकारी ने बलिया में छात्र अनशन स...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अररिया नेपाल बॉर्डर से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र के मंसूरी टोला में कार कि चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे कि हुई मौत

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 28 नव. 2026, 02:40 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अररिया में नेपाल बॉर्डर से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र के मंसूरी टोला में बीती रात कार की चपेट में आने से एक ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गयी. हादसे के बाद कार ड्राइवर एक दुकान में छिपकर खुद को भीड़ से बचाने का प्रयास करता है. जिसके बाद आक्रोशीत ग्रामीणों ने कार ड्राइवर को बंधक बना लिया. घटना स्थल पर जब पुलिस पहुँची तो उग्र ग्रामीण पुलिस पर पत्थर बरसाने लगे. जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. ग्रामीणों ने एक पुलिस वैन में तोड़फोड़ कर दी और फिर पुलिस वैन को आग लगा दिया. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने बंधक कार ड्राइवर को मुक्त करवा लिया है. पत्थरबाजी में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उनके सिर में चोट लगी है. घटना बसमतिया थाना क्षेत्र के भैरोगंज गांव के मंसूरी टोला की है.
📲Get App