🔥 TRENDING करौली मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए... अररिया पुलिस ने जोकीहाट गोलीकांड का कि... ग्रामीणों शिक्षकों ने स्कूल फर्नीचर के... करौली में करनपुर वाली माता की पदयात्रा... विकलांग व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी को सौ... Falkawn Living Museum in Mizoram Marks...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

अररिया, 24 अक्टूबर 2026

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 24 Oct 2026, 06:51 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश जिलाधिकारी अररिया, श्री विनोद दूह

अररिया, 24 अक्टूबर 2026
जिलाधिकारी ने की जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश
जिलाधिकारी अररिया, श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय के कार्यों एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मियों के वेतन संबंधी मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान मॉडल स्कूल, कायाकल्प अभियान, मध्याह्न भोजन योजना, टोला सेवक, तालीमी मरकज़ तथा शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने मॉडल स्कूलों के संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मध्याह्न भोजन योजना का सुचारू एवं नियमानुसार संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
टोला सेवकों से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिक्षकों के वेतन भुगतान से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर पात्र शिक्षकों के वेतन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्यों की नियमित निगरानी करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, एमडीएम संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App