🔥 TRENDING दो तस्कर गिरफ्तार यूपी में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों प... Cultural and Other Student Forums Inau... जनता दल ने विधायक अनंत सिंह को पार्टी... सालमारी मीनापुर रोड पर तेज रफ्तार गाड़... समस्तीपुर में अलमासनगर के कोल्डस्टोन ग...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

विकलांग व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी को सौप प्रार्थना पत्र नगर पालिका पर दुकान हटाने का लगाया आरोप

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 24 Oct 2026, 08:37 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
विकलांग व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र नगर पालिका पर दुकान हटाने का लगाया आरोप


शाहबाद। मोहल्ला फ़र्रशान निवासी शोएब पुत्र शबाब एक विकलांग व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। शोएब का आरोप है कि वह चंदौसी चौराहे पर सिंचाई विभाग की दीवार के पास चाय की टपरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह एक गरीब और दिव्यांग व्यक्ति है, जिस पर अपनी पांच बहनों और परिवार की जिम्मेदारी है। पीड़ित का कहना है कि नगर ईपालिका शाहबाद द्वारा उसकी चाय की टपरी हटा दी गई। उसने प्रार्थना पत्र में बताया कि पूरे शाहबाद में रामपुर चौराहे से बिलारी बस स्टैंड तक सैकड़ों लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन कार्रवाई केवल उसी पर की गई। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से चाय की टपरी पुन: लगवाने का आदेश जारी करने की मांग क शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App