🔥 TRENDING शिवहर: निर्माणाधीन पुल में दरारें, छह... Rajasthan Congress protests in Jaipur... Jhabua avoja Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण
Jobs & Career

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन उरई में मंगलवार परेड की ली सलामी, किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Aug 2026, 01:40 PM 👁 68
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंगलवार परेड के बाद पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं व बैरकों का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं

उरई, जालौन। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा मंगलवार को पुलिस लाइन उरई में आयोजित परेड की सलामी ली गई। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं एवं बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

इसके साथ ही पुलिस कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर उनकी समस्याओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
📲Get App