🔥 TRENDING રાજુલા કરોડોની આધુનિક હોસ્પિટલ, પણ મે... Prakash Surve Leads Protest Against Sa... मिर्गी रोग जागरूकता कार्यक्रम का सफल स... Avengers Doomsday India Advance Bookin... बेहजम रोड पर जलभराव, यातायात बाधित Eknath Shinde Targets Uddhav Thackeray...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव

✍️ Reporter: Dinkar Kumar Mahara 🗓 17 Nov 2026, 07:59 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिनकर कुमार महरा, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में कुएं में गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना चचाई थाना क्षेत्र के चंदवार गांव में सोमवार रात की है। कुएं में बुजुर्ग की लाठी और जूते दिखाई देने पर परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने कांटे की मदद से शव को बाहर निकाला।

नक्शे देखें

मृतक की पहचान भगवतदीन सिंह, पिता स्वर्गीय हुलासी सिंह श्याम, निवासी चंदवार के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
कुएं में गिरने की आवाज सुनकर परिजनों को दी सूचना

मृतक के बड़े बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम वह अनूपपुर से मजदूरी करके घर लौटे थे। उनके पिता मोहल्ले में घूमने गए थे। रात करीब 8 बजे छोटे भाई की बेटी सपना ने बताया कि घर के पीछे बाड़ी में बने कुएं में कोई गिर गया है। उसने पानी में गिरने की तेज आवाज सुनी थी।

इसके बाद राजेंद्र के छोटे भाई और दो अन्य परिजन कुएं में उतरे। कुएं में करीब 12 से 15 फीट पानी था। काफी तलाश करने के बाद भी उन्हें कोई नहीं मिला।

लाठी और जूते दिखे तो डायल 112 को बुलाया

राजेंद्र सिंह के मुताबिक, कुएं में उनके पिता की लाठी और जूते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने रात करीब 10 बजे डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

चचाई थाने के विवेचक प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने कुएं में कांटा डालकर तलाश शुरू की। कपड़े कांटे में फंसने के बाद शव को खींचकर बाहर निकाला गया।

रातभर घर में रखा रहा शव, सुबह पोस्टमॉर्टम

रात होने के कारण शव को घर में रखा गया। मंगलवार सुबह चचाई पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती-किसानी के साथ मजदूरी भी करते हैं। परिवार में दो भाई हैं। उनकी मां रामबाई की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। पिता भगवतदीन उनके साथ ही रहते थे।

परिजनों के मुताबिक, खेत में बने घर के पास ही कुआं है। उसके चारों ओर करीब तीन फीट ऊंची जगत बनी हुई है। रात में अंधेरा होने के कारण उनके पिता को देखने में परेशानी होती थी।
📲Get App