🔥 TRENDING Bihar Museum ranks 9th worldwide, tops... IMD predicts thunderstorms across Maha... BJP-led NDA clinches decisive victorie... Congress defeats BJP in Nagpur MLC byp... BJP and SP split Uttar Pradesh MLC sea... Samajwadi Party’s MLC Gains Signal Shi...
29 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अमेठी में खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज रेफर

✍️ Reporter: ashif 🗓 29 Oct 2026, 02:07 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी में खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज रेफर

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर किया उपचार, सीएमओ बोले- सभी की हालत स्थिर, स्थिति सामान्य

अमेठी। कोटवा ग्रामसभा में मेले के दौरान खस्ता खाने से बच्चों और वयस्कों समेत 102 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पीड़ितों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उपचार किया।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के निर्देश पर तत्काल चिकित्सकीय टीम भेजी गई। कुल 102 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं, जिनमें 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। उल्टी नहीं रुकने और दवा न पचा पाने की शिकायत पर 10 बच्चों और सात वयस्कों समेत 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज, तिलोई रेफर किया गया।
सीएमओ ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है, गांव में घर-घर दवाएं वितरित करने के साथ लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक भी किया गया है।
📲Get App