🔥 TRENDING Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ... ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... Chirag Paswan Calls Out Bihar's Rising...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अमरोहा: आम के बाग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, सनसनी

✍️ Reporter: सतीश राणा 🗓 26 Sep 2026, 08:40 AM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सैद नगली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अमरोहा के सैद नगली थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब नहर के पास एक आम के बाग में प्लास्टिक की रस्सी से लटका हुआ 20 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने जब सुबह खेतों की ओर जाते समय यह दृश्य देखा तो हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान रेशू सैनी पुत्र ओमप्रकाश उर्फ झंडू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रेशू सैद नगली में रहकर कैंटीन और हलवाई की दुकान पर काम करता था। उसके माता-पिता गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रेशू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

थानाध्यक्ष संजय प्रताप ने बताया कि मृतक के हाथ में ड्रिप का कैनुला लगा मिला है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह कुछ समय से बीमार था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें बीमारी या मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाने की आशंका शामिल है।
📲Get App