अलवर में कांग्रेस की जीत भाजपा सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश : टीकाराम जूली

खैरथल हीरालाल भूरानी
पंचायत चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए इसे आमजन के विश्वास और समर्थन की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि अलवर जिला परिषद में कांग्रेस का दबदबा भाजपा नेताओं की जनता से दूरी का परिणाम है। यह जीत केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के लिए भी बड़ा राजनीतिक संदेश है।
जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता ने बदहाल कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और जनहित की योजनाओं को कमजोर करने के खिलाफ मतदान किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच रहकर उनके मुद्दे उठाए, जिसका परिणाम चुनाव में देखने को मिला।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पंचायत चुनावों को सेमीफाइनल बताने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि जब भाजपा सेमीफाइनल हार गई तो फाइनल कैसे खेलेगी? प्रदेशवासियों और कांग्रेस के डबल इंजन ने भाजपा के डबल इंजन को बेपटरी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम जनता के बदलते मिजाज का संकेत हैं और भाजपा सरकार को अब अपना बोरिया-विस्तर बांधने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।