🔥 ट्रेंडिंग मिड-डे कहता है, भारत अभी भी एक मजबूत ल... हथरास के घर में पूर्व सेना अधिकारी और... भारत बांग्लादेश को मेथनॉल निर्यात फिर... भारत में शुद्ध एफडीआई प्रवाह पांच साल... धर्मेश कांत ने बैंक, खनन और AI में निव... चुम्बक पार्ट 2 की OTT रिलीज़ डेट घोषित...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अलमारी से सामान निकालते समय सांप ने डसा, महिला की मौत

सीतापुर। जिले में बारिश
स्थानीय

अलमारी से सामान निकालते समय सांप ने डसा, महिला की मौत सीतापुर। जिले में बारिश

✍️ रिपोर्टर: सत्य प्रकाश शुक्ला 🗓 03 सित. 2026, 07:56 PM 👁 44
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतापुर। जिले में बारिश के बीच जहरीले सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में रखी अलमारी से सामान निकालते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

सीतापुर। जिले में बारिश के बीच जहरीले सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में रखी अलमारी से सामान निकालते समय एक महिला को सांप ने डस लिया। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बताया जा रहा है कि सांप काफी देर से घर में रखी अलमारी के अंदर छिपा हुआ था। महिला जैसे ही अलमारी से सामान निकालने लगी, सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।

बारिश के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में लोगों से घर के कोनों, सामान रखने वाली जगहों और अलमारी आदि को सावधानीपूर्वक जांचने की अपील की जा रही है। सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है
📲Get App