🔥 TRENDING सवाई माधोपुर में धर्मकांटों की जांच ते... अरिया के सहायक निर्वाचक ने कोसी स्नातक... कलेक्टर तिवारी ने विजयराघवगढ़ के शासकी... बाबूबरही प्रखंड में माँ दुर्गा के चरणो... Tripura Congress Gears Up for District... ਦੀਵਾਲੀ, ਗੁਰਪੁਰਬ ਤੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਮੌਕੇ ਪਟਾਕੇ...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से की मुलाकात के समय से ज्यादा चली बातचीत

✍️ Reporter: Rashid albi 🗓 23 Oct 2026, 06:39 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से की मुलाकात, तय समय से ज्यादा चली बातचीत


रामपुर ​सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को रामपुर जेल में बंद वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। जेल प्रशासन ने इस मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय तय किया था, लेकिन दोनों नेताओं के बीच 1 घंटा 9 मिनट तक बातचीत हुई।
​मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "रामपुर, जिसके नाम में ही राम है, वहां रामराज्य की भावना को मार दिया गया है। रामराज्य की भावना को कुचला जा रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे। फर्जी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं कि उन्हें जेल में रख सकें।" अखिलेश ने आरोप लगाया कि भ्रष्ट अधिकारी फर्जी मुकदमे दर्ज कराने का हथियार बन रहे हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे अधिकारी भी साथ छोड़ रहे हैं।
​जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि आजम खान से मिलने आने में उन्हें 11 महीने का समय क्यों लग गया, तो वे भड़क गए और कहा, "मेरी जानकारी में नहीं है कि किस चैनल का दाना लेकर आए हैं। लेकिन थोड़ी इज्जत दे दी तो सिर पर चढ़ गए।"
​जौहर यूनिवर्सिटी और परिवार से मुलाकात
​अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब डेढ़ बजे जौहर यूनिवर्सिटी के हैलीपैड पर उतरा। वहां से वे कार के जरिए सीधे जेल पहुंचे। उनके साथ कार में आजम खान के बड़े बेटे अदीब भी थे, हालांकि वे जेल के अंदर नहीं गए।
​आजम और अखिलेश के बीच दोपहर 1:42 बजे से 2:51 बजे तक मुलाकात चली। इसके बाद अखिलेश, आजम के घर पहुंचे और करीब एक घंटे तक रहे। वहां उन्होंने आजम की पत्नी तंजीन फातिमा, बेटे अदीब और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की। एक साल के भीतर अखिलेश की आजम खान से यह तीसरी मुलाकात है।
​क्यों बंद हैं आजम खान?
​आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद हैं। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में दोनों को सात-सात साल की सजा सुनाई है। आजम खान ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है
रामपुर से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
📲Get App