🔥 TRENDING શ્રી શંકરભાઈ ચૌધરી અને શ્રી ડાહ્યાભાઈ... गोरखपुर‑फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन 2026 म... 853 యూనిట్ల రక్తదానం.. ఆదిలాబాద్ పోలీస... सितारगंज सिडकुल मार्ग ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ Good News ! ਇਸ ਦਿਨ ਖਾਤਿਆਂ '... આણંદના કહાનવાડીમાં 237 વીઘા જમીન મુદ્દ...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कलेक्टर तिवारी ने विजयराघवगढ़ के शासकीय हाईस्कूल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 08:04 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्यप्रदेश के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम मोहास में लगभग 1.39 करोड़ रुपये के शासकीय हाईस्कूल के भवन का निरीक्षण किया और शीघ्र कक्षाओं के संचालन हेतु निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने शुक्रवार को विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम मोहास पहुँचकर लगभग 1 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन शासकीय हाईस्कूल के भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री उदल सिंह ने कलेक्टर को अवगत कराया कि हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य भी आगामी 15 से 20 दिनों में पूर्ण हो जाएगा। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि भवन के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराकर विद्यालय में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम मोहास में स्वामित्व योजना की प्रगति की भी जानकारी ली और पटवारी श्री अभिजीत आचार्य को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री की कार्यवाही प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराई जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को उनके भू-अधिकार का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

इस दौरान एसडीएम विजयराघवगढ़ श्री प्रमोद चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App