🔥 TRENDING વોકલ ફોર લોકલ’ અને "આત્મનિર્ભર ભારત" અ... Dean Lewis unveils new English music v... Shanaya Praises Gullu's Gameplay with... Bengaluru‑Goa Vande Bharat service cou... उरई में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संद... फारबिसगंज में नगर कांग्रेस ने इन्दिरा...
08 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अहिवारा नगर के अटल चौक पर पार्किंग व्यवस्था बदहाल, जिम्मेदार अधिकारी कब देंगे ध्यान?

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 08 Nov 2026, 08:45 AM 👁 33
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा नगर। नगर के अटल चौक के पास इन दिनों अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या देखने को मिल रही है। वाहन चालकों द्वारा सड़क किनारे और आसपास बेतरतीब तरीके से गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे इस क्षेत्र से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण आवागमन प्रभावित होता है और कई बार लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अटल चौक जैसे प्रमुख स्थान पर पार्किंग की उचित व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।
अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब ध्यान देंगे? नगर पालिका एवं संबंधित विभाग से मांग है कि नियमित निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
📲Get App