Defence
उरई में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई चेकिंग
उरई जिला जालौन में सुरक्षा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा।
उरई, जिला जालौन। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पैदल गश्त (Foot Patrolling) अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में SHO/SO द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस की इस सक्रियता का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना तथा जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है। जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।