🔥 TRENDING धान खरीदी बढ़ाने की मांग को लेकर जिलाध... Ramayana Box Office: Film Nears Two Hi... Civic Volunteer and YouTuber Arrested... West Bengal Minister Demands 100+ FIRs... Hasina Weighs Return to Bangladesh via... Maharashtra CM Fadnavis Calls Delimita...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अग्रवाल समिति ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया: रोडवेज स्मार्ट कार्ड, उपहार दिए; 'कहानी कुंज' पुस्तक का विमोचन

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 25 Nov 2026, 07:23 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गंगापुर सिटी में अग्रवाल समाज सेवा समिति उदेई मोड़ के तत्वावधान में अग्रसेन कर्मचारी विकास समिति ने दीपावली मिलन और वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम मधुवन रिसोर्ट मे ं हुआ। वरिष्ठ नागरिकों को तिलक माल्यार्पण कर रोडवेज स्मार्ट कार्ड, सम्मान पत्र और

उपहार दिए गए।

अग्रवाल समाज महिला समिति की अध्यक्ष रेखा गुप्ता महस्वा के नेतृत्व में अष्टम प्रकाशन की पुस्तक 'कहानी कुंज' का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रसेन महाराज और महालक्ष्मी के चित्र के सामन े दीप जलाकर और पूजा-अर्चना से हुई।

कार्यक्रम में विजय, निवर्तमान सभापति शिवचरण अग्रवाल, सौरभ कुमार जिंदल, त्रिलोक अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, पंकज मंगलम, चेतन अग्रवाल, धीरज कुमार सिंघल, गिरीश अग्रवाल और राधारमण गुप्ता अतिथि के रूप मे ं मौजूद थे।

समिति अध्यक्ष डॉ. रिद्धि चन्द गुप्ता ने बताया कि आयोजन के जरिए वरिष्ठजनो ं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताई गई।
📲Get App