🔥 TRENDING भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का स्थाप... Speculation Rises Over Mohammed Shami... Centre Confident of 371 Votes for Deli... Chief Secretary Inspects JKSSB Sub‑Ins... FDA Suspends Licences of Two Paneer Un... Jammu & Kashmir Lieutenant Governor wa...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कैनल सड़क के लिए ग्रामीणों ने भरी हुंकार, पांच पंचायतों में बनी कमेटी; जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 29 Nov 2026, 08:58 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तमाड़। कैनल सड़क निर्माण की मांग को लेकर रविवार को नावाडीह के हाईस्कूल मैदान में कैनल सड़क निर्माण संघर्ष समिति की पहली बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ललित कुमार महतो ने की, जबकि संचालन विष्णु देव महतो ने किया। बैठक में पांच परगना क्षेत्र के समाजसेवी, बुद्धिजीवी और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
बैठक में वक्ताओं ने कैनल सड़क के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सलगाडीह से बारेंदा और दुलमी से जिलिंग सेरेंग-लोवाडीह तक कैनल सड़क बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सड़क नहीं होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर बरसात में हालात और खराब हो जाते हैं।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि अगर सलगाडीह से बारेंदा, दुलमी से जिलिंग सेरेंग-लोवाडीह सड़क और हराडीह व बामलाडीह में पुल निर्माण का काम जल्द शुरू नहीं किया गया, तो समिति के नेतृत्व में चरणबद्ध और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संगठन को मजबूत करने के लिए पेडाइडीह, जानमपिडी, कुरकुटा, डिंबुजरदा और उलिलोहर पंचायतों में पंचायत कमेटियों का गठन भी किया गया। समिति ने कहा कि कैनल रूट से जुड़े सभी गांवों को एकजुट कर सड़क की मांग को मजबूती से सरकार और प्रशासन के सामने रखा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से समाजसेवी लखीनद्र मुंडा, किसान नेता सुफल महतो, खोगेश महतो, मिहिर महतो, हेमंत सिंह, नरेंद्र महतो, मनोहर महतो, अरविंद महतो, शंकर महतो, रमेश महतो, पुराना चांद महतो, राकेश महतो, बबलू साहू, नीरज महतो, रितेश महतो, कमलेश महतो और संदीप महतो सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
📲Get App