आदिवासी मीणा महासभा के संरक्षक भरत लाल का निधन
राजस्थान आदिवासी मीणा महासभा के संरक्षक भरत लाल मीणा का सोमवार देर शाम हृदय गति रूकने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। आदिवासी मीणा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने बताया कि महासभा के संरक्षक गांव सिंघनिया निवासी रिटायर्ड तहसीलदार भरत लाल मीणा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मीणा ने सरकारी स्कूलों मे ं मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया था।