🔥 TRENDING Sand trader shot in Satna pan shop; po... Indore Builder Banti Nagar's Suicide P... बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, माड़र पुल क... Karnataka FDA Calls Centre to Act on 2... भारी बारिश से निंबड़ी चांदावता के खेतो... MSRTC Bus Crash Near Belapur Flyover I...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर नाचना में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला संपन्न

आदर्श विद्या मंदिर नाचना में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला संपन्न

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 17 Sep 2026, 06:34 PM 👁 322
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
आदर्श विद्या मंदिर नाचना में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेला संपन्न
​नाचना। आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नाचना में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मेले में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक नवाचारों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
​विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के दौरान विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान प्रश्न मंच जैसी विभिन्न ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान मेले के लिए किया गया है।
​कार्यक्रम में प्रबंध समिति के व्यवस्थापक राधेश्याम सोनी तथा उपाध्यक्ष ललित खत्री ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों की सराहना की और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर रुचि लेते हुए अनुसंधान और नवाचार के जरिए जीवन में उत्तरोत्तर प्रगति करने की शुभकामनाएं दीं।
​विज्ञान मेले के सफल आयोजन में शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदियों का सराहनीय सहयोग रहा।
📲Get App