🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर नाचना में आयोजित हुआ बोर्ड संकल्प कार्यक्रम

आदर्श विद्या मंदिर नाचना में आयोजित हुआ बोर्ड संकल्प कार्यक्रम

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 27 Aug 2026, 06:48 AM 👁 203
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जैसलमेर जिले के नाचना में आयोजित हुआ बोर्ड संकल्प कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने लिए सर्वोत्तम परिणाम के संकल्प
​नाचना
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नाचना में बोर्ड कक्षाओं के भैया-बहिनों के लिए एक प्रेरणादायक 'संकल्प कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में जिला सचिव भंवरलाल कुमावत उपस्थित रहे।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष मुरली चांडक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह और दामोदर सोनी ने शिरकत की।
​नियमित अध्ययन और लक्ष्य निर्धारण पर जोर
मुख्य वक्ता भंवर लाल कुमावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड कक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का मूल मंत्र शुरुआत से ही अपने लक्ष्य का निर्धारण करना है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य तय करने के बाद उसका निरंतर चिंतन और नियमित पढ़ाई करने से ही सर्वोत्तम परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। विशिष्ट अतिथियों वीरेंद्र सिंह और दामोदर सोनी ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए मनोबल बढ़ाया।
​माँ शारदे को समर्पित किए संकल्प पत्र
कार्यक्रम के दौरान पंचमी, अष्टमी और दशमी कक्षा के भैया-बहिनों ने माँ शारदे के समक्ष पुष्प अर्पण किए। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन लक्ष्यों से संबंधित पत्रक कलश में समर्पित कर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का दृढ़ संकल्प लिया।
​कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष मुरली चांडक ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। संपूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन आचार्य राणीदान द्वारा किया गया।
📲Get App