🔥 TRENDING जन्मदिन पर बच्चों को बांटी गई मिठाइयां... Gujarat Introduces Unified Film Shooti... Bill Gates Warns AI Could Cause Billio... Telangana to Open 41 New Bars, Calls f... PCCF Calls for Neighboring States’ Sup... Cuttack Food Safety Officer Transferre...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर के भेया बहिनो ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

आदर्श विद्या मंदिर के भेया बहिनो ने जवानों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 27 Aug 2026, 08:16 PM 👁 304
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना में सुरक्षा के प्रहरियों संग सजी रक्षाबंधन की थाली: आदर्श विद्या मंदिर में जवानों को बांधे रक्षासूत्र
​नाचना (जैसलमेर)। सीमांत क्षेत्र नाचना स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक में रक्षाबंधन का पर्व राष्ट्रभक्ति और स्नेह के अनूठे संगम के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित इस विद्यालय में विद्यार्थियों ने 23वीं राजपूत बटालियन के जवानों के संग यह पावन पर्व मनाया।
​कार्यक्रम की शुरुआत 23वीं राजपूत बटालियन के सूबेदार उपेंद्र पाल सिंह तथा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मुरली चांडक ने मां शारदे एवं मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की।
​उत्सव के दौरान छात्रा-बहिनों ने सीमा पर तैनात फौजी भाइयों का पारंपरिक रूप से तिलक किया और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। बहिनों ने देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले जवानों के लंबे व समृद्ध जीवन की कामना की, वहीं जवानों ने भी हर सुख-दुख में उनकी रक्षा और सहयोग का संकल्प लिया।
​सूबेदार उपेंद्र पाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन में परस्पर स्नेह, अनुशासन और आत्मीयता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध समिति अध्यक्ष मुरली चांडक ने सभी छात्र-छात्राओं को संस्कारयुक्त वातावरण में रहते हुए एक-दूसरे के सहयोग का संकल्प दिलवाया।
​विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने बताया कि इस आयोजन में विद्यालय के सभी आचार्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन रानी दान द्वारा किया गया।
📲Get App