🔥 TRENDING जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele... TVK Criticizes Udhayanidhi Stalin Over... Supreme Court‑Backed Electoral Revisio...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों के बांधी राखी

आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों के बांधी राखी

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 29 Aug 2026, 06:44 AM 👁 424
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर): देश के रक्षकों को बंधी रक्षा की डोर, आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन
​नाचना। आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर द्वारा संचालित स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक, नाचना की छात्राओं ने सीमा पर तैनात आर्मी जवानों और पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया। बहनों ने जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु एवं देश रक्षा का संकल्प लिया।
​विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम सिंह चारण ने बताया कि इस पावन अवसर पर 811 CETC के कर्नल अनिल कुमार ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बहनों को उत्कृष्ट संस्कारमय वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने और भविष्य में सर्वोत्तम परिणाम हासिल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कर्नल अनिल कुमार ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के ऐतिहासिक व प्रेरणादायी प्रसंग साझा करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया और उन्हें देश सेवा का महत्व समझाया।
​इसी क्रम में, नाचना पुलिस थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मण राम ने भी सभी छात्राओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए जवानों की ओर से बहनों की सुरक्षा का वचन दिया।
​कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रभारी भगवान सिंह, आचार्य राणीदान तथा आचार्या चेतना एवं रानी का विशेष सहयोग रहा। पूरे आयोजन के दौरान परिसर देश भक्ति के जयकारों और आत्मीयता के माहौल से सराबोर रहा।
📲Get App