🔥 TRENDING બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go... Jay‑Z Confesses He Was Immature Before... Karnataka Bars Tamil Nadu Cattle Amid...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
*आशीर्वाद का दीया बना विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प का प्रतीक*
*वैशाखी-ब्रह्मसर में आयोजित हुआ‘ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

*आशीर्वाद का दीया बना विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प का प्रतीक* *वैशाखी-ब्रह्मसर में आयोजित हुआ‘ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 18 Sep 2026, 08:05 AM 👁 67
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*आशीर्वाद का दीया बना विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प का प्रतीक*
*वैशाखी-ब्रह्मसर में आयोजित हुआ‘ आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम*
*लाभार्थी परिवारों ने घर-घर दीप प्रज्ज्वलित कर निभाई जनभागीदारी*
*जनसेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शुरू हुआ एक माह का अभियान*
जैसलमेर, 17 सितम्बर। विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को जन-जन से जोड़ते हुए जिले में गुरुवार से विकसित भारत-जन सेवा अभियान का आगाज हुआ। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाले इस एक माह के अभियान के तहत जैसलमेर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक स्थली वैशाखी-ब्रह्मसर में जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी यथार्थ शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर की एवं आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के माध्यम से विकास, समृद्धि, जनकल्याण और सुशासन के संकल्प को साकार करने का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत लाभार्थी परिवारों एवं आमजन ने भी अपने-अपने घरों पर दीप प्रज्ज्वलित कर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। घर-घर प्रज्ज्वलित हुए दीपों के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प को मजबूती प्रदान करने के साथ ही समाज में सकारात्मकता, सेवा और विकास की भावना का संदेश दिया गया।
*जनसेवा और सुशासन को मिलेगी नई गति*
जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशन में संचालित इस अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करना है। अभियान के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के साथ उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर रहेगा।
अभियान के माध्यम से आमजन, किसान, महिला, युवा, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने एवं पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए विकास कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों में आमजन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।
*आशीर्वाद का दीया’ बना जनभागीदारी का संदेश*
वैशाखी-ब्रह्मसर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत और विकसित राजस्थान का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सामूहिक संकल्प से साकार होगा। लाभार्थी परिवारों द्वारा अपने घरों पर दीप जलाकर अभियान से जुड़ना इसी जनभागीदारी की भावना को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरपत सिंह हरसानी, विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड़, राजीविका के प्रबंधक हिम्मत सिंह कविया, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान, मातृत्व शक्ति, ब्रहमसर एवं आस पास के ग्रामीणजन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
*जिले के सभी ब्लॉकों में आयोजित हुआ ब्लॉक स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम*
विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा, सामाजिक सरोकार और संवेदनशील प्रशासन की भावना को साकार करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्मिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। ‘आशीर्वाद का दीया’ के माध्यम से सेवा, सम्मान और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
📲Get App