🔥 TRENDING CBI arrests two ED officials in Rs 5 l... Kriti Kharbanda Remembers 'Housefull 4... Kutle Khan’s manager blames Shilpa Rao... खैरा के गरही थाना क्षेत्र में 50 लीटर... Sonam Kapoor Offers Glimpse into Life... 26/oct/ 2026 breaking news Haryana
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आस्था की सुगंध और भक्ति की मिठास से महका 79वां निरंकारी सन्त समागम

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 06:35 AM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जब हृदय में प्रेम-भक्ति का प्रकाश जागृत होता है, तब जीवन का प्रत्येक भाव प्रेम, समर्पण और मानव एकत्व की दिव्य अनुभूति से महक उठता है। इसी आध्यात्मिक चेतना एवं प्रेमपूर्ण संदेश से ओतप्रोत निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने 79वें वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के पहले दिन देश-विदेश से सम्मिलित हुए लाखों श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए प्रेम, भक्ति और मानवीय एकत्व की महत्ता को उजागर किया।

प्रज्जवल प्रजापति मीडिया सहायक स्थानीय संत निरंकारी मंडल ने बताया कि सतगुरु माता जी ने कहा कि ब्रह्मज्ञान जागृति का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि इसकी शुरुआत है। सच्ची जागृति वही है, जब मनुष्य जीवन के प्रत्येक पल में निराकार के एहसास के साथ प्रेम, विश्वास और विनम्रता से जीवन व्यतीत करे। सत्संग में केवल उपस्थित होना पर्याप्त नहीं, बल्कि वहाँ से प्राप्त शिक्षाओं को अपने व्यवहार में अपनाना आवश्यक है। हमारी सेवा और समर्पण दिखावे के लिए नहीं, बल्कि सच्च े भावों से युक्त होना चाहिए। दूसरों के प्रति प्रेम रखना, निंदा और अहंकार से बचना तथा अपनी
📲Get App