🔥 TRENDING अररिया में प्रारूप निर्वाचक सूची जारी,... अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने महि... ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਰੇਹੜੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕੋਟਪਾ... बीकानेर के नोखा में राज कॉप एप की मदद... गाणगापूरमध्ये दत्त महाराजांच्या दर्शना... ऊसाला पहिली उचल ३५०० रुपये मिळावी; राज...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आरक्षी भर्ती चिकित्सा परीक्षण केंद्र का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 12 Nov 2026, 05:33 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरक्षी भर्ती चिकित्सा परीक्षण केंद्र पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा; पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश

जालौन। जनपद जालौन में चल रही आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार, 12 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने चिकित्सा परीक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सा परीक्षण की संपूर्ण प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन तथा शारीरिक मानकों के अंतर्गत ऊंचाई, सीना और वजन मापने की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा टीम एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सभी परीक्षण पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अभ्यर्थियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। निरीक्षण के उपरांत चिकित्सा परीक्षण केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
📲Get App