🔥 ट्रेंडिंग ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में दिखा तेंद... જૂનાગઢ કોંગ્રેસ દ્વારા 'વોટ ચોરી'ની તપ... ભરૂચ: સોનતલાવડી ઝૂંપડપટ્ટી પાસે કોમન પ... चिराग पाशवान ने बिहार में बढ़ते बलात्क... दिलिप बिल्डकॉन को महाराष्ट्र में 688 क... टाटा टेलीसर्विसेज़ (महाराष्ट्र) लिमिटे...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आकृति महिला समिति की पहल, सफाई महिला कर्मियों को बांटी मच्छरदानी और भोजन पैकेट
स्थानीय

आकृति महिला समिति की पहल, सफाई महिला कर्मियों को बांटी मच्छरदानी और भोजन पैकेट

✍️ रिपोर्टर: Vishwanath Pratap Singh 🗓 11 सित. 2026, 12:54 PM 👁 56
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप सेंट्रल स्टोर्स कोरबा की ओर से सामाजिक सरोकार की पहल की गई। समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में 9 सितंबर 2026 को एसबीएस कॉलोनी, एसईसीएल कोरबा में कार्यरत 10 महिला सफाई कर्मियों को मच्छरदानी वितरित की गई।
मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए बांटी मच्छरदानी
बरसात के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए महिला सफाई कर्मियों को मच्छरदानी प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी महिला कर्मियों को भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए।

इस दौरान आकृति महिला समिति की अध्यक्षा नम्रता द्विवेदी और उनकी टीम ने महिला सफाई कर्मियों के साथ समय बिताया। समिति की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया गया।

महिला समिति की टीम रही मौजूद
कार्यक्रम में आकृति महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सचिव श्रीमती सीमा राव, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा, श्रीमती बबीता कुमार, श्रीमती लक्ष्मी प्रसाद और श्रीमती अर्चना दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

समिति की इस पहल का उद्देश्य सफाई कार्य में जुटी महिला कर्मियों को बरसात के मौसम में मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना और उनके साथ सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करना रहा।
📲Get App