🔥 TRENDING સ્થાનિક વેપારીઓ અને ગ્રામજનોનો આક્રોશ:... ଦୁଇ ଦିନ ନୁହଁ ତିନିଦିନ ଓଡ଼ିଶା ଗସ୍ତରେ ଆସୁ... ଗଞ୍ଜାମ ବନ୍ୟାରେ ୪୩ ହଜାର ପ୍ରଭାବିତ; ୭୨ ଗା... Patna Launches PM-Rahata Scheme: Free... सेक्टर‑9D में चाचा ने भतीजे की गर्दन प... Gehlot Calls IAS Shikhar Aggarwal Case...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Business

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को पटना में बिहार में देखभाल आधारित अर्थव्यवस्था (केयर इकोनॉमी) के विकास, रोजगार सृजन तथा महिला-नेतृत्व वा

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 30 Oct 2026, 01:32 PM 👁 27
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्यशाला में जीविका, यूनिसेफ बिहार, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान देखभाल सेवाओं को सामाजि

आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को पटना में बिहार में देखभाल आधारित अर्थव्यवस्था (केयर इकोनॉमी) के विकास, रोजगार सृजन तथा महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यमों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जीविका एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में “Building Bihar’s Care Economy: Services, Livelihoods and Pathways to Scale” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिन के द्वितीय सत्र में नवाचार आधारित उद्यमों पर परामर्श कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कार्यशाला में जीविका, यूनिसेफ बिहार, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, उद्यमियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान देखभाल सेवाओं को सामाजिक कल्याण, महिला सशक्तीकरण और रोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए इनके विस्तार के व्यावहारिक रास्तों पर विस्तृत चर्चा की गई।
तकनीकी सत्र में केयर इकोनॉमी के ढांचे को प्रभावी कार्ययोजना में बदलने, देखभाल सेवाओं को बड़े स्तर पर संचालित करने तथा इनके माध्यम से आजीविका के नए अवसर विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व परिषद, बिहार की अध्यक्ष-सह-सदस्य श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री एच. आर. श्रीनिवासन, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री हिमांशु शर्मा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका श्रीमती अनन्या सिंह तथा यूनिसेफ बिहार की फील्ड ऑफिस प्रमुख (प्रभारी) सुश्री मोना सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला के माध्यम से बिहार में देखभाल सेवाओं को संस्थागत रूप देने, रोजगार एवं आजीविका के अवसरों से जोड़ने तथा महिला-नेतृत्व वाले उद्यमों के विस्तार के लिए संभावनाओं और आगे की कार्ययोजना पर सार्थक विमर्श हुआ।
📲Get App