Sports
आगरा में 19वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ, अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने किया उद्घाटन
तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमें दिखाएंगी दमखम, खिलाड़ियों में उत्साह
आगरा। आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को आगरा जोन, आगरा की 19वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का तीन दिवसीय आयोजन पुलिस लाइन्स परेड ग्राउंड में शुरू हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ अपर पुलिस आयुक्त, आगरा सचिन्द्र पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने सर्वप्रथम परेड की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपर पुलिस आयुक्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
तीन दिवसीय इस अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और आपसी समन्वय एवं टीम भावना को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।