🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
80वें स्वतंत्रता दिवस पर ADG जोन कानपुर ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प
National

80वें स्वतंत्रता दिवस पर ADG जोन कानपुर ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 15 Aug 2026, 01:22 PM 👁 48
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ADG जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने जोनल कार्यालय में किया ध्वजारोहण

कानपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ADG जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जोनल कार्यालय, कानपुर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कार्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं समभाव के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया। ADG जोन ने पुलिसकर्मियों से कहा कि जनसामान्य की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रत्येक परिस्थिति में नागरिकों को सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अलंकृत कर सम्मानित किया गया। ADG जोन ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
📲Get App