🔥 TRENDING સુરતમાં પાણીનું સ્તર ઘટવાથી અને જળકુંભ... સુપ્રીમ કોર્ટ કોલેજિયમ દ્વારા ગુજરાત હ... Assam-Meghalaya Border Under Scrutiny... Income Tax Department Raids Drug Rehab... 360 Players Gear Up for Bihar's State-... ગુજરાત એસ.ટી. બસ સ્ટેશનોમાં શૌચાલયનો ઉ...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बी.पी.सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कहा है

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 27 Oct 2026, 07:34 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिनेमा जगत से इस वक्त एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के कल्ट धारावाहिक सी.आई.डी और आहट को बनाने वाले निर्देशक बिजेंद्र पाल सिंह यानी बी.पी.सिंह (B.P.Singh Died) का निधन हो गया है। बी.पी.सिंह की मौत की खबर सामने आने के बाद शोबिज की दुनिया में मातम पसर गया है।

77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बी.पी.सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। इस मामले को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।

नहीं रहे C.I.D के निर्देशक बी.पी.सिंह
सी.आई.डी और आहट छोटे पर्दे के दो ऐसे धारावाहिक थे, जिन्होंने कई सालों तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। ऐसे में अब इन दोनों शोज के मेकर बी.पी.सिंह का निधन हुआ है, तो यकीनन तौर पर टीवी इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा झटका है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बिजेंद्र पाल सिंह के देहांत की आधिकारिक जानकारी देते हुए लिखा है-

आज सुबह तड़के एक बड़े हार्ट अटैक के कारण बेहतरीन प्रोड्यूसर-डायरेक्टर बी.पी. सिंह जी के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक उम्दा फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अपने लोकप्रिय क्राइम शो सी.आई.डी. (C.I.D.) और आहट (Aahat) से पूरे देश की जनता को बांधे रखा था। उनका काम आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि जब वह इडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, तब मैं उनके काफी करीब था।

#brijendrapalsingh
📲Get App